कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा निवासी विजय पाल सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह के अनुसार उनके खेत में लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल तैयार हुई थी, जिसकी कटाई कर बोझ खेत में रखा गया था। मंगलवार रात करीब 12:30 बजे गांव के लोगों ने फोन कर सूचना दी कि खेत में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक लगभग एक बीघा फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसी रात जब वह आग बुझाने के लिए खेत की ओर गए हुए थे, तभी किसी ने उनके रोड किनारे बने मकान की पूरी बाउंड्रीवाल गिरा दी। इस संबंध में थाना पश्चिमशरीरा में तहरीर दी गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.