गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल देख कर प्रसन्न हो रहे किसानों को फसल कटाई के बाद निराशा मिल रही है। गेहूं के पतले और हल्के दाने देख किसानों के होश उड़ गए। कृषि वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन और विलंब से बोआई प्रारंभिक कारण दिख रहा है। 15 नवंबर तक भी गेहूं की बोआई करने वाले किसान भी गेहूं का उत्पादन प्रभावित होने की पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं।'हिन्दुस्तान' की पड़ताल में सामने आया कि 15 नवंबर तक बोआई वाले गेहूं में 21 से 24 फीसद और विलंब से बोआई वाले गेहूं का उत्पादन 30 से 32 फीसदी ‌तक उत्पादन घटा है। यह आकलन विभिन्न किसानों से मिले इनपुट के आधार पर किया गया है। गेहूं का दाना पतला और हल्का होने के पीछे की वजह प्रारंभिक अनुसंधान में जलवायु परिवर्तन, फरवरी अंत से मार्च माह में बढ़ा तापमान और बारिश की कमी ह...