गेहूं की फसल को जबरन काट लेने की शिकायत
खगडि़या, अप्रैल 7 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी राजेंद्र शर्मा ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर महिनाथनगर गांव के पिता पुत्र को नामजद अभियुक्त बनाते हुए खेत में लगे गेहूं के फसल को जबरन काट कर घर ले जाने की शिकायत की है। आवेदक ने उक्त भूखंड का पूरी विवरणी अंकित करते हुए कहा है कि महिनाथनगर मौजा में उसका एक बीघा छह कट्ठा से अधिक जमीन है। जिसका मामला गोगरी अनुमंडल न्यायालय में विचाराधीन है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.