बांदा, दिसम्बर 18 -- बांदा। संवाददाता उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) डॉ. अभय कुमार सिंह यादव ने बताया कि वर्तमान समय में रबी की मुख्य फसल गेहूं की बुआई का अंतिम समय है। इसके बाद विभिन्न प्रकार के खरपतवार खेतों में तैयार हो जाते हैं, जिससे गेहूं के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है। उपज में कमी आती है। गेहूं की फसल में मुख्यतया संकरी पत्ती वाले खरपतवार आदि के नियंत्रण को किसानों को सल्फोसल्फयूरान का प्रयोग करना चाहिए। रोग से संबंधित पौधे की फोटो के साथ अपना नाम, ग्राम का नाम, विकास खंड एवं जनपद का नाम लिखते हुए एसएमएस करना चाहिए। संबंधित समस्या के निदान की सूचना 48 घंटे में दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.