अमरोहा, अप्रैल 6 -- गजरौला, संवाददाता। ग्रामीण इलाकों में इन दिनों नीलगाय किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई हैं। झुंड के रूप में खेतों में घुसकर ये गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। किसानों का कहना है कि रात होते ही नीलगाय खेतों में पहुंच जाती हैं और तैयार फसल को चंद घंटों में बर्बाद कर देती हैं। फसलों की पैदावार घटने के साथ ही किसानों को आर्थिक नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ है।गेहूं की फसल पककर तैयार है। कई स्थानों पर तो गेहूं की कटाई तक शुरू हो गई है। हालांकि क्षेत्र में करीब एक सप्ताह बाद गेहूं की फसल की कटाई शुरू होगी। पकी हुई फसल में नीलगायों ने काफी नुकसान करना शुरू कर दिया है। गन्ने की फसल खत्म होने पर नीलगायों के झुंड ज्यादा दिखाई देने लगे हैं। जो गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार नीलगाय फस...