गंगापार, मई 20 -- किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए शासन द्वारा संचालित बारा तहसील के कई क्रय सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं। इससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं और बिचौलिए‌‌ के हाथ गेहूं बेचने को विवश हैं। किसानों ने बताया कि नेफेड द्वारा सेहुंड़ा और खंटगिया में क्रय केंद्र खोले गए हैं किंतु यहां कभी खरीद नहीं हुई है।आरोप है कि क्षेत्र के किसानों से उनके कागज पर तौल नही हो रही है । फर्जी दस्ता वेज पर खूब खरीदी हो रही है । किसानों ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत अविनाश चंद्र सागरवाल ईएफएमओ से भी की थी और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...