पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। गेहूं खरीद में अब आढ़तों पर भी फसल के दामों में उछाल आ गया है। सार्वजनिक बोली के दौरान मंगलवार को गेहूं का दाम 2300 से 2450 रुपये प्रति कुंतल तक आ गया। इससे किसानों में खुशी है। बता दें कि सरकार ने गेहूं की फसल का भाव 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया है। बीते सप्ताह बारिश और ओलावृष्टि से किसानों में निराश थी। खेतों में खड़ी फसल भीगने से परेशानियां हो गई। बारिश और ओलावृष्टि के बाद फसल पर असर पड़ा था। गेहूं में नमी थी और इसकी क्वालिटी भी फाइन नहीं हो पा रही थी। अब गेहूं की क्वालिटी बढिया हुई तो किसानों को सरकारी केंद्रों की तरह ही आढ़तों पर बढ़िया भाव मिलने लगा है। यह भी पढ़ें- जिले में 34.29 कुन्तल हेक्टेयर गेहूं की उत्पादकता का अनुमान मंडी निरीक्षक जहीर अहमद की अगुवाई में जगह मंगलवार को जब मंडी में सार्वजनिक ब...