बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- गेहूं की खरीद शुरू, डीएम ने हथियावां पैक्स लिया जायजा शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले में बुधवार से सरकारी दर पर गेहूं की खरीद शुरू हो गयी। डीएम शेखर आनंद ने हथियावां पैक्स में इसकी शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की। जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी पात्र किसानों से सुचारू रूप से गेहूं की खरीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। ताकि, किसी भी किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े। पैक्सों में आने वाले किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं और अनाज के रखरखाव के उचित प्रबंध किए जाएं। पैक्स में गेंहू की खरीद शुरू होने से किसानों में खुशी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.