पटना, जुलाई 22 -- राज्य में गेहूं की खरीद पर विपक्षी दल के विधान पार्षद सरकार पर हमलावर दिखे। बुधवार को तारांकित प्रश्न में महेश्वर सिंह ने राज्य में गेहूं की कम खरीद का मामला उठाया। सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि एक भी ऐसा किसान नहीं है जो गेहूं की बिक्री करना चाह रहे थे और पैक्सों ने उनसे नहीं लिया। सरकार की प्राथमिकता में किसान थे, हैं और आगे भी रहेंगे। मंत्री के जवाब से प्रश्नकर्ता असंतुष्ट रहे और आरोप लगाया कि सरकार किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है। मात्र 15 फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी। अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसान गेहूं की बिक्री नहीं कर पाए। वहीं सुनील सिंह ने कहा कि पैक्सों के डिफॉल्टर होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। दो हजार करोड़ से अधिक पैक्सों का सरकार पर बकाया है। गोदाम नहीं होने के कारण पैक्सों ने ...