हरदोई, मार्च 30 -- बावन। गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में तेज हवा के चलते तारों की स्पार्किंग से होने वाली आग की घटनाओं से बचाव को बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदल रखा है। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की बिजली पिछले दिनों से दिन में बन्द रहती है। सिर्फ रात में बिजली सप्लाई की जाती है। सुबह 10 से 6 बजे तक दिन में बिजली सप्लाई बंद रहती है। किसानों की रबी की फसल गेहूं की कटाई चल रही है। ऐसे में फसल को आग से बचाने के लिए बिजली विभाग ने भी खास योजना तैयार की है। बिजली के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। दिन के समय में ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखता है। रात के समय में बिजली आपूर्ति फीडर अनुसार दी जाती है। अप्रैल में कटाई का काम पूरा होने तक ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की कटौती रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.