सुल्तानपुर, अप्रैल 6 -- कादीपुर, संवाददाता बदलते मौसम एवं आंधी तूफान को देखते हुए किसान गेहूं की फसल काटने एवं उसकी शीघ्रता से मड़ाई जुट गए हैं। बड़े किसान हार्वेस्टिंग मशीन के इंतजार में हैं लेकिन छोटे किसान स्वयं तथा मजदूरों से कटाई में जुट गए है।इन दिनों शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जिस दिन आंधी तूफान या बूंदाबांदी की समस्या किसानों को न झेलनी पड़ती हो। इसके चलते किसान डरा हुआ है। वह इस जुगत में लगा कि उसकी तैयार गेहूं की फसल कितनी जल्दी उसके घर के अंदर पहुंच जाय। इसके लिए अधिकतम किसान तो हार्वेस्टिंग मशीन का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन कुछ छोटे किसान हंसिया लेकर जुट गए हैं। ऐसे छोटे किसान जितना प्रतिदिन काटते हैं उतना रोज का रोज गट्ठर बनाकर खेत में ही छोड़ते जाते हैं। मड़ाई के समय इकट्ठा करके उसकी मड़ाई करके उठा लाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.