चंदौली, अप्रैल 7 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं की कटाई को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी अलर्ट है। मंगलवार से ग्रामीण क्षेत्र में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। इसको लेकर अधीशासी अभियंता नरेश कुमार ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। वही तहसील फीडर पर रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करने का निर्देशित किया।सकलडीहा ग्रामीण उपकेंद्र से कुल पांच फीडर संचालित होते हैं। जिसमें कुछमन, कमालपुर, चहनिया, सकलडीहा सेकेंड और नोनार शामिल है। इन फीडरों पर करीब 65 गांवो के लगभग 17 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजली विभाग के अनुसार गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे में आपूर्ति होने और हवा चलने पर शार्ट-सर्किट से आग लग सकती है। ऐसे में फसल के नुकसान होने का डर बना रहता है। जिसे लेकर बिजली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.