पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पीलीभीत। बारिश के बाद गन्ने की रोपाई फिर से शुरू करा दी गई है। उन्नतशील किस्मों के बारे में इसके महत्व को भी रेखांकित किया गया। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल बरखेड़ा ग्राम नारायणपुर में किसान विभु गंगवार पुत्र जगदीश प्रसाद के खेत पर गन्ना प्रजाति को 15023, काल्क 14201 के टू 25,000 पौधे पॉली ट्रे में तैयार कर उनकी रोपाई कराई गई। यह तकनीक विशेष रूप से गेहूं की कटाई के बाद देर से की जाने वाली गन्ना रोपाई के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इस अवसर पर केन हेड प्रदीप राठी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौध तैयार करने की विधि, रोपाई की प्रक्रिया तथा खेत में पौधों की स्थिति का अवलोकन किया। उपस्थित किसानों को उन्नत गन्ना प्रजातियों को अपनाने तथा आधुनिक तकनीकों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.