सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के हर्रेया पश्चिमी गांव में बुधवार को गेहूं की कटाई के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेत में काम कर रही कंबाइन मशीन में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव के ही अब्दुल समद की कंबाइन इनमुल्लाह के खेत में गेहूं की कटाई कर रही थी। इसी बीच अचानक उसमें आग लग गई। आग लगते ही तेज लपटें उठने लगीं और आसपास खड़ी फसल के जलने का खतरा पैदा हो गया, जिससे ग्रामीणों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। बड़ी अनहोनी के अंदेशे को देखते हुए शाहजहांपुर निवासी चालक महेंद्र कुमार ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कंबाइन को खेत से चार सौ मीटर दूर स्थित पोखरे में ले जाकर घुसा दिया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त, खेत में लगी आग मशीन के पानी से भरे पोखरे में पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.