फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- शमसाबाद, संवाददाता।नगला बसोला गांव में गेहूं की कटाई कराने गयी पुलिस को पानी के लिए जूझना पड़ा। करीब आधा किलोमीटर दूरी से पुलिस कर्मियों को पानी लाना पड़ा। नगला बसोला गांव काफी दुर्गम स्थान पर है। यहां की सीमायें शाहजहांपुर जनपद से जुड़ी हैं। इस गांव में एक दिन पहले विधायक पति और एसडीएम के मध्य हुये विवाद के बाद भारी फोर्स की तैनाती की गयी थी। कई थानों का फोर्स यहां लगाया गया था। मंगलवार को पूरे दिन यहंा पुलिस का डेरा था तो पुलिस के सामने पानी की गंभीर समस्या हो गयी। करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर पुलिस कर्मियों को अपना हलक तर करना पड़ा। फोटो 15परिचय-सुदूर स्थान से पानी ला रहा पुलिस कर्मी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.