उरई, अप्रैल 14 -- एट। संवाददाता ग्राम पिरौना में मंगलवार सुबह फसल की कटाई कर रहे किसान की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। इससे पहले परिजन उसको अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम पिरौना निवासी 38 वर्षीय सुरेंद्र मंगलवार को पुत्र राज व अन्य मजदूरों के साथ खेत की कटाई कर रहे थे। कटाई करते समय उनके सीने में दर्द हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुत्र को दी। पुत्र तुरंत पिता को अन्य लोगों की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कालेज लेकर पहुंचा जहां डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...