गेहूं की कटनी कर रहे दंपती को पीटा
भभुआ, मार्च 31 -- चैनपुर। प्रखंड मुख्यालय चैनपुर गांव के बधार में मंगलवार को गेहूं की कटनी कर रहे दंपती की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। मामले में चैनपुर गांव निवासी बालेश्वर राम की पत्नी द्रौपदी देवी ने भभुआ एससी-एसटी थाने में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और उसके पति अपनी जमीन पर गेहंू की फसल काट रहे थे। तभी गांव के कुछ लोग हथियार के साथ आए और जातिसूचक गाली देने लगे। मना करने पर उनके द्वारा उनकी पिटाई की गई, जिससे पति-पत्नी घायल हो गए। एससी-एसटी थाने की पुलिस आवेदन के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.