सीवान, अप्रैल 6 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले में 1 लाख 11 हजार 500 हेक्टेयर से अधिक हिस्से में बोई गई गेहूं की फसल पककर पूरी तरह से तैयार हो गयी है। इधर, मौसम के पल-पल बदलते हुए मिजाज के बीच गेहूं की कटनी और दौनी करने में किसान जुटे हुए हैं। जिले भर में गेहूं की कटनी और दौनी में तेजी आ गई है। हालांकि, अभी तक 20 फीसदी ही कटनी और दौनी का काम हो सका है। किसानों की माने तो 8 से 10 में ही कटनी का काम पूरा हो पाएगा। जबकि 15 से 20 दिनों में दौनी एवं अन्य कार्य पूरे होंगे। इधर, किसी न किसी वजह से आये दिन गेहूं के खेत में हो रही अगलगी की घटना को लेकर चिंतित किसान गेहूं अनाज को सुरक्षित करने में जुट गए हैं। मौसम का मिजाज भी पल पल बदल रहा है। ऐसे में पककर तैयार हो गई फसल की कटनी के लिए किसान तड़के सुबह ही हाथ में हसिया लिए अपने खेत के लिए निकल जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.