भदोही, मार्च 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गेहूं फसल की अंतिम सिंचाई को नहर में पानी छोड़ दी गई है। नहर में पानी आने से कृषकों ने राहत की सांस ली है। किसानों की माने तो गेहूं की अंतिम सिंचाई हल्की की जा रही है, ताकि खेतों में पानी एकत्रित न होने पाए। गेहूं फसल में इन दिनों गहरी सिंचाई हुई तो फसल को नुकशान होगा। गेहंू में बालियां लगने के साथ रंग बदलने लगा है। ऐसे में सिंचाई के बाद तेज गति से हवा चला तो फसल लेट जाएगी। ऐसे में अन्नदाता गेहूं फसल की अंतिम सिंचाई हल्की कर रहे हैं। किसानों की माने तो नहर में पानी छोड़ दी गई है। ऐसे में मौसम ने साथ दिया तो फसल की अच्छी पैदावार होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...