कटिहार, जनवरी 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार के निर्देश पर इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। पहले यह दर 2425 रुपये थी। बढ़े हुए एमएसपी के साथ जिले में एक अप्रैल से सरकारी खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे किसानों को अपने उत्पाद का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है। जिला सहकारिता पदाधिकारी ब्रजेन्द कुमार ने बताया कि गेहूं खरीद को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। किसानों के निबंधन के लिए ई-सहकारी पोर्टल पहले ही चालू कर दिया गया है। इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर निबंधित होकर ई-सहकारी पोर्टल के किसान कॉर्नर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन किसानों ने पूर्व वर्षों में पोर्टल पर निबंधन कराया है, उन्हें दोबारा आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.