लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- बाजार में दालों का रेट बढ़ने के बाद अब किसानों ने परंपरागत खेती के बजाए दलहनी फसलों की तरफ रुझान बढ़ाया है। इस साल जिले में करीब छह हजार हेक्टेयर में ज्यादा दलहनी फसलों को उगाया है। वहीं गेहूं का रकबा कम हुआ है। इसके अलावा गन्ना का रकबा भी कम हुआ है और केला का रकबा किसानों ने बढ़ाया है। तराई के खीरी जिले के ज्यादातर किसान गन्ना के बाद गेहूं व धान की खेती करते हैं। गेहूं व धान की खेती में किसानों को फायदा नहीं हो रहा है। इसलिए किसान अब उन फसलों की तरफ रुख किया है जिससे उनको फायदा हो सके। कृषि विभाग के रबी फसलों के आंकड़े अगर देखा जाएं तो इस साल किसानों ने दलहनी फसलों को पिछले साल के अपेक्षा ज्यादा उगाया है। पिछले साल जहां 21827 हेक्टेयर में किसानों ने दलहनी फसलों की खेती की थी वहीं इस साल 23628 हेक्टेयर में दलहनी फस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.