मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव खंडोआ के रहने वाले उल्फत सिंह पुत्र उमराज सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि 26 अप्रैल को सुबह सात बजे अपने खेत पर लड़कियों के साथ वह गेहूं काट रहा था। तभी गांव के रहने वाले कुलवंत, तुषार, निर्देश व राकेश खेत पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। गेहूं काटने से मना कर गाली देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने पीट दिया। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...