भभुआ, अप्रैल 7 -- पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर भिजवाया न्यायिक हिरासत में पीड़िता की मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज, मेडिकल जांच कराई गई (रिवाइज/सर के ध्यानार्थ) रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाना क्षेत्र के एक गांव के बधार में सोमवार को गेहूं की कटनी कर रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पीड़िता की मां ने बेलांव थाने में अपने ही गांव के दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को मेडिकल जांच कराकर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया है कि महिला अपनी ससुराल रोहतास जिले के एक गांव से मायके आई थी। वह सोमवार की सुबह में अपने घर के पास स्थित खेत में गेहूं काट रही थी। इसी दौरान गांव के दो लोग नशे की हालत में पह...