बदायूं, अप्रैल 12 -- गेहूं काटने गया परिवार घर से 19 वर्षीय बेटी लापता हो गई। पीड़ित ने अपनी साली और साली के बेटे पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह छह अप्रैल को अपने परिवार के साथ गेहूं काटने गया था। घर पर उसकी 19 वर्षीय पुत्री और उसकी साली मौजूद थीं। शाम करीब 7:30 बजे जब वह घर लौटा तो पुत्री घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पुत्री को साली के बेटे के साथ जाते देखा गया था। पीड़ित ने साली से जानकारी ली, लेकिन उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के ...