श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी अनीता देवी (25) पत्नी चौधरी रविवार को खेत में गेहूं काटने गई थी। गेहूं काटते समय सांप ने उसके पैर में काट लिया। कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों की ओर से आनन फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद महिला की हालत स्थिति ठीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...