उरई, मार्च 31 -- कदौरा। थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम महमूद नगर (डाले का पूर्वा) निवासी किसान संत सिंह मंगलवार की दोपहर अपने खेत में लगे गेहूं की कतराई हार्वेस्टर से कतरवा रहा था तभी चलते हार्वेस्टर के पीछे पड़े त्रिपाल उठाने लगा एवं चालक द्वारा न देखने पर हार्वेस्टर बैक कर दिया जिससे किसान पिछले पहिए के नीचे सीने का आंशिक भाग दब गया। घटना देख लोगो द्वारा शोर मचाने पर घायल किसान को निकाल सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टर द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...