फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 26 -- कंपिल, संवाददाता। गांव शाद निवासी ललित कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 अप्रैल की शाम वह अपने घर के पास कृषि कार्य कर रहा था। तभी पड़ोसी अन्नू मौके पर आ गया और उससे गेहूं की कटाई करने के लिए कहा। मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अन्नू ने अपने परिजनों को बुला लिया, जिसके बाद अन्नू, अजय, संजू और देव सिंह ने मिलकर ललित कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...