बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के बरवाला गांव में गेहूं की कटाई को लेकर हुए विवाद में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरवाला गांव निवासी रामवीर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने भाई हरवीर और भतीजी अंतिमा के साथ खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी सुरेन्द्र, मनोज, सुनील, अनिल और आशीष वहां पहुंचे और गेहूं काटने से मना करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और दरांती से हमला कर दिया, जिसमें रामवीर, हरवीर और अंतिमा घायल हो गए। यह भी पढ़ें- जबरन फसल काट लेने व फायरिंग करने का केस दर्ज शोर सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को बड़ौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.