गेहूं कटाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिस पर पथराव
औरैया, मई 12 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को गेहूं की फसल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पुरानी रंजिश में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर भी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार खेत में गेहूं की कटाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए। यह भी पढ़ें- दीवार निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, महिला गंभीर आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। संघर्ष के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.