देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया, निज संवाददाता कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में रबी मौसम के दौरान फसल कटाई में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम को कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि कंबाइन हार्वेस्टर एवं भूसा बनाने वाली मशीनों के साथ अनिवार्य रूप से बोरी में बालू, पानी से भरा ड्रम तथा अग्निशमन यंत्र रखा जाए। इन व्यवस्थाओं के बिना कटाई कार्य न करने की हिदायत दी, ताकि आग पर तुरंत काबू पाया जा सके। अधिशासी अभियंता विद्युत को ढ़ीले बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। किसानों से अपील किया कि बिजली के तारों के नीचे खड़ी फसल की समय रहते कटाई कर लें, जिससे आग लगने की संभावना कम हो सके।उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने किसानों एवं कंबाइन मालिकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.