बागपत, अप्रैल 6 -- जनपद में एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हुआ था, लेकिन वर्तमान में चल रही गेहूं की कटाई ने अभियान को प्रभावित कर दिया है। दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश परिवार खेतों में व्यस्त हैं, जिसके कारण बच्चों की स्कूल में उपस्थिति और नए नामांकन पर असर पड़ेगा। परिषदीय विद्यालयों को सत्र 2026-27 के लिए नामांकन का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में इसे पूरा करना चुनौती बनता जा रहा है। जिले में परिषदीय विद्यालयों को प्रवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 14 वर्ष तक के बच्चे भी अपने परिवार के साथ खेतों में गेहूं की कटाई में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि स्कूलों तक उनकी पहुंच फिलहाल सीमित हो गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षक गांव-गांव जाकर रैलियां निकाल रहे हैं और अभिभावकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.