बदायूं, अप्रैल 20 -- बदायूं। गेहूं कटाई की सीजन में मनरेगा श्रमिकों की संख्या कम हो गई है। इसकी वजह से मनरेगा कार्य प्रभावित है, लेकिन अधिकारियों एवं रोजगार सेवकों द्वारा श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। इन दिनों सामान्य दिनों अपेक्षा 40 फीसदी मनरेगा श्रमिक कम हैं। जिले में करीब डेढ़ लाख सक्रिय मनरेगा श्रमिक हैं, जो ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत कार्य करते हैं। कार्य करने के बदले में इन्हें 252 रुपये की दिहाड़ी दी जाती है। इन दिनों गेहूं कटाई की सीजन चल रही है ऐसे में मजदूरों के लिए प्रतिदिन 500 से 600 की दिहाड़ी मिल रही है। इसके चलते मनरेगा श्रमिक मनरेगा कार्य छोड़कर गेहूं कटाई में लग गये हैं। इसके साथ ही गेहूं की थ्रेसिंग भी करा रहे हैं। मजदूरों द्वारा गेहूं कटाई में लगने के चलते मनरेगा कार्य में 40 फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.