हापुड़, अप्रैल 12 -- क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है, जिसके चलते किसान अब कटाई और निकालने के कार्य में जुट गए हैं। खेतों में ट्रैक्टर और थ्रेसर की मदद से गेहूं की फसल तेजी से निकाली जा रही है, जिससे पूरे इलाके में फसल कटाई का माहौल नजर आ रहा है। इन दिनों सुबह से लेकर शाम तक किसान अपने खेतों में मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। कहीं कटाई का काम चल रहा है तो कहीं गेहूं की निकालने कर दाने अलग किए जा रहे हैं। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से किसानों का काम पहले की तुलना में आसान और तेज हो गया है।किसानों का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल रहने से फसल अच्छी हुई है, जिससे बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। हालांकि कुछ किसान मौसम में बदलाव को लेकर भी सतर्क हैं और जल्द से जल्द फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाने में जुटे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय...