कन्नौज, जनवरी 23 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दिन के तापमान में लगातार हो रही वृद्धि और वातावरण में बनी नमी के कारण गेहूं और सरसों की फसलों में चेपा रोग के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते सतर्कता बरती जाए तो इस रोग से फसलों को सुरक्षित रखा जा सकता है। जिले में इस समय करीब 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं और लगभग 17 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की फसल बोई गई है। ऐसे में यदि चेपा रोग का प्रकोप बढ़ता है तो इसका असर बड़ी संख्या में किसानों पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा मौसम चेपा जैसे रस चूसने वाले कीटों के लिए अनुकूल है। यह कीट पौधों की कोमल पत्तियों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.