गेहूं उद्योग में मूल्य संवर्द्धन से बढ़ेगा रोजगार
वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ और पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि गेहूं उद्योग में मूल्य संवर्द्धन से किसानों और छोटे एवं मध्यम स्तर के उद्यमियों की आय बढ़ेगी। रोजगार बढ़ाने में सहायता भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हाई प्रोटीन गेहूं, फोर्टिफाइड गेहूं या प्रोसेसिंग इकाई में गेहूं के नये स्वरूप के विस्तार से किसानों को ज्यादा दाम मिलेंगे और कुटीर उद्योगों का विकास होगा। सरकार खाद्य प्रसंस्करण नीति के तहत गेहूं उद्योग को नया स्वरूप देने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। पूर्व मुख्य सचिव शुक्रवार को व्हीट प्रोडक्ट्स प्रमोशन सोसायटी और उप्र रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित कॉनक्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। यह भी पढ़ें- गेहूं उद्योग की चुनौतियों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.