वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी। बनारस में डब्ल्यूपीपीएस सीईओ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसमें गेहूं उद्योग की चुनौतियों पर मंथन के लिए छह देशों और भारत के 21 राज्यों के चार सौ से अधिक उद्यमी और विशेषज्ञ जुटेंगे। नदेसर स्थित होटल में गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी सह आयोजक संस्था यूपी रोलर्स फ्लोर मिल एसोसिएशन (यूपीआरएफएमए) के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने दी। व्हीट प्रोडक्ट्स प्रमोशन सोसायटी (डब्ल्यूपीपीएस) की ओर से आयोजित डब्ल्यूपीपीएस सीईओ कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ और पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह होंगे। इसमें गेहूं के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल होंगे। कार्यक्रम में गेहूं के व्यापार, बेकरी, ब्रेड, बिस्किट, नूडल्स, पास्ता, खाद...