बेगुसराय, अप्रैल 14 -- सिंघौल, निज संवाददाता। सरकार ने साल 20222 तक ही किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा था लेकिन विभागीय अफसरशाही और अदूरदर्शिता के कारण 2026 में भी किसानों की स्थिति पूर्व की तरह दयनीय बनी हुई है। किसान अब भी अपनी खेती पूरी तरह से भगवान भरोसे करने को विवश हैं। इस साल भी जिले में 20 मार्च व उसके बाद कई बार आंधी और बारिश के कारण फसल को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन किसानों को फसल क्षति का अनुदान फाइलों में उलझकर रह गया। रही सही कसर सहकारिता विभाग ने पूरी कर दी है। पूरे जिले में गेहूं की खेती करीब 67 हजार हेक्टेयर में होती है। इसके अनुसार जिले के 18 प्रखंड में गेहूं का उत्पादन करीब 25 लाख टन है। लेकिन किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विन्टल खरीदारी का लक्ष्य महज 426 मीट्रिक टन है। स्थिति यह है कि बारि...