महाराजगंज, जनवरी 11 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसवार गांव में खेत में खड़े गेहूं को उखाड़ने को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस घटना में एक दंपति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसवार निवासी हसमतुन निशा ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल को विपक्षी पक्ष के लोग जबरन खोद रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि तैयब, नूरजहां, सबाना और सेराज उर्फ गोलू ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर और उनके पति पर हमला किया। मारपीट में दोनों को अंदरूनी चोटें आईं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.