बेगुसराय, अप्रैल 2 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। गेहूं उत्पादक किसानों से सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने की योजना बनाई गई है। एक अप्रैल 2026 से गेहूं खरीद कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। परन्तु अभी प्रखंडों को गेहूं खरीद कार्य के लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया गया है। सरकार ने इस वर्ष गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य 2 हजार 585 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। आगामी 30 जून तक गेहूं खरीदने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि किसानों से गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी पैक्सो को दी गई है। जो पैक्स गेहूं खरीदने में रुचि लेंगे उन्हें ही गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल पूरे जिला में प्रथम लॉट में 4 हजार 260 क्विंटल गेहूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.