लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। गोला क्षेत्र में रविवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में बिजली चमकने, बादलों की तेज गर्जना और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई और खेतों में तैयार खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगीं।इस समय इलाके के अधिकांश खेतों में गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है और ऐसे में यदि तेज बारिश या ओलावृष्टि हो जाती है तो फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बारिश होने पर गेहूं की बालियां खेत में ही झुककर गिर सकती हैं, जिससे दाने खराब होने का खतरा बढ़ जाता है और उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। सरसों की फसल भी तेज बारिश और हवा से गिर सकती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.