कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- पिपरी के महमदपुर मनौरी में स्थित लक्ष्मी गार्डेन हाउस में बुधवार की रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोर गेस्ट हाउस से चार पंखा, इनवर्टर, टुल्लू आदि उठा ले गए हैं। जानकारी होने पर गेस्ट हाउस मालिक राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका-मुआयना करके गेस्ट हाउस मालिक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.