कन्नौज, मार्च 8 -- तिर्वा, संवाददाता । हसेरन में संचालित श्रीराम गेस्ट हाउस में दबंगों ने घुसकर संचालक के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गेस्ट हाउस के संचालक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हसेरन कस्बे में श्रीराम गेस्ट हाउस संचालित है। गेस्ट हाउस की संचालिका सुनीता चैहान ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने गेस्ट हाउस में शनिवार शाम बैठी थी। अचानक गहपुरा निवासी सतीश शाक्य पुत्र मुन्नीलाल शाक्य अपने आदा दर्जन समर्थकों के साथ आ गए। एवं भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे जिसपर गालियों का विरोध करने पर उक्त लोगों ने मेरे पुत्र दीपक के गले में सोने की चैन तोड़ ली। एवं उससे मारपीट करने लगे जब मैने विरोध किया, तो मुझसे भी हमलावरों ने मारपीट की शोरगुल सुनकर अ...