वाराणसी, अगस्त 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लक्सा के गेस्ट हाउस में ठहरे महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी 53 वर्षीय विशाल विनय मुखर्जी की मौत और उनकी 50 वर्षीय पत्नी जया मुखर्जी, बेटे 29 वर्षीय ईशान मुखर्जी के आत्महत्या के मामले में किसी खास परिचित से पुलिस की बात नहीं हो सकी। पुलिस ने पांच परिचितों के नंबर निकलवाए, जिसमें तीन का नंबर बंद है। लक्सा थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सीडीआर के जरिये पांच मोबाइल नंबर निकलवाए गए थे। पांचों में तीन नंबर लगातार बंद है। जबकि एक पहुंच के बाहर बता रहा है। एक नंबर पर बात हुई। उन्होंने बताया कि वह विशाल विनय मुखर्जी को करीब 15 साल से जानते थे। हालांकि इधर के वर्षों में उनसे बातचीत कम हो गई थी। बीते जून में उनका फोन आया था। फोन पर भी विशाल विनय आर्थिक रूप से परेशानी की बात कह रहे थे। कुछ जरूरी काम के ...