गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। सेक्टर-28 (डीएलएफ फेज-चार) के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचें। काफी मशक्कत के बाद आग में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने में करीब एक घंटा लग गया। पुलिस और दमकल विभाग के संयुक्त प्रयास से बड़ा हादसा टल गया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। सेक्टर-28 के मकान में 3401 में गेस्ट हाउस का संचालन किया जा रहा है। दोपहर को इस गेस्ट हाउस में स्टिल्ट पार्किंग में लगे बिजली पैनल में आग लग गई। करीब डेढ़ बजे दमकल और पुलिस विभाग को आग लगने की सूचना मिली।सूचना मिलने पर दोनों विभागों से टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस उपायुक्त पूर्व आईपीएस गौरव राजपुरोहित, सहायक पुलिस आयुक्त विकास कौशिक मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.