चित्रकूट, जनवरी 15 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी के रेलवे स्टेशन के सामने एक गेस्ट हाउस में कानपुर के रहने वाले एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे के भीतर बाथरूम में पड़ा मिला। शरीर में कोई चोट के निशान भी नहीं मिले है और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कानपुर शहर के चकेरी निवासी 50 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह पिछले छह जनवरी से मुख्यालय कर्वी स्थित रेलवे स्टेशन के सामने एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे। वह यहां धर्मनगरी चित्रकूट में धार्मिक कार्यक्रम करा रहे थे। एक दिन पहले 14 जनवरी बुधवार को सुरेन्द्र सिंह गेस्ट हाउस के अपने कमरे से पूरे दिन बाहर नहीं निकले। जिस पर गेस्ट हाउस के कर्मचारियों को कुछ आशंका हुई। कर्मचारियों ने पहले तो जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.