गंगापार, अप्रैल 21 -- थाना बहरिया क्षेत्र के फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर में रविवार दोपहर एक गेस्ट हाउस के सामने हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मेहताब अली उर्फ मेहताब माली, उनके परिवार के तीन-चार सदस्यों तथा अन्य साथियों ने वसीम पुत्र मो. अतीक और उनके परिजनों पर ईंट, लकड़ी के डंडे व अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मामले में मेहताब अली उर्फ मेहताब माली व अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट,तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.