गेस्ट हाउस के पास चल रही थी तमंचा फैक्ट्री, दो दबोचे
मेरठ, मई 16 -- फलावदा थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गेस्ट हाउस के पास एक घेर में अंदर तमंचे बनाए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फैक्ट्री संचालक फरार होने में सफल रहा। स्वाट टीम और फलावदा पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बा फलावदा स्थित बलराम फार्म हाउस के पास साबिर के घेर में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर छापे मारा की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध तमंचा निर्माण फैक्ट्री संचालित होती मिली। छापेमारी में पुलिस ने मजहर पुत्र सुऐब निवासी मोहल्ला चैनपुरा थाना बहसूमा और मोहम्मद असफी पुत्र वली मोहम्मद निवासी ग्राम महलका थाना फलावदा को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.