लखनऊ, अप्रैल 20 -- लहजरतगंज इलाके के नरही स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही हजरतगंज इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला अपने प्रेमी के साथ रविवार सुबह गेस्ट हाउस में आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि हैदर अली कैनाल बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी शादीशुदा महिला रविवार सुबह अपने प्रेमी रजत सिंह के साथ नरही के एक निजी गेस्ट हाउस में गई थी। यह भी पढ़ें- नवविवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत वहां दोनों कमरा नंबर 104 में रुके थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद रजत वहां से चला आया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.