औरैया, जून 13 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा दूजे स्थित खाटू श्याम गेस्ट हाउस में अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर मुख्य गेट और दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए तथा नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बिधूना कस्बे के लोहा बाजार निवासी सुमेन्द्र कुमार पोरवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेला-बिधूना रोड पर पुरवा दूजे के पास उनका खाटू श्याम गेस्ट हाउस संचालित है। शुक्रवार रात वह रोज की तरह गेस्ट हाउस बंद कर अपने घर चले गए थे। आरोप है कि रात करीब नौ बजे के बाद अज्ञात चोरों ने मुख्य चैनल गेट और दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान में रखे करीब 15 से 20 हजार रुपये म...