गेस्ट हाउसों में डीजे रात 10 बजे तक ही बजाया जाए
औरैया, फरवरी 23 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली परिसर में सोमवार को क्षेत्र के गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक में क्रार्यक्रमों के दौरान नियमों का पालन कड़ाई से करने का निर्देश दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना था। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने की। नगर व आसपास के सभी प्रमुख गेस्ट हाउस संचालक मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक ने संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि गेस्ट हाउस में होने वाले शादी समारोह अथवा अन्य आयोजनों के लिए आने वाले व्यक्तियों से वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लिया जाए। संबंधित व्यक्ति का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए और बिना आईडी के किसी भी व्यक्ति को गेस्ट हाउस उपलब्ध न कराया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से यह व्यवस्था बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.